पटना, मई 5 -- राज्य में विरासत वृक्षों की पहचान के लिए फिर से मुहिम शुरू होगी। इसको लेकर नए सिरे से पोर्टल विकसित किए जा रहे हैं। इस पोर्टल पर आमलोग पुराने और विशाल वृक्षों की जानकारी देंगे। ऐसे वृक्ष की तस्वीर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसको लेकर बिहार जैव विविधता पर्षद आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। जल्द ही पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। पर्षद के पदाधिकारी बताते हैं कि पुराने वृक्षों का संरक्षण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। सरकारी और निजी दोनों तरह की जमीन पर के वृक्षों की जानकारी पोर्टल पर मांगी जाएगी। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा जांच कर विरासत वृक्ष घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में भी लोगों से जानकारी प्राप्त की गई है। इसके बाद राज्यभर के करीब 1500 वृक्षों को चिह्नित किया गया है। इनमें सबसे अधिक 749 पूर्वी चंपारण और 207 बक्सर जिले के हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.