गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के बाद विरासत गलियारे में कार्य में तेजी आई है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने सोमवार को निरीक्षण कर 50 और श्रमिकों को बढ़ाने का निर्देश दिय। अब विरासत गलियारा में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या दो सौ हो गई है। इसके साथ ही काम तेजी से पूरा कराने के लिए मशीन भी मंगाई जा रही है। पीडब्लूडी ने भी प्लंबर बुलाए हैं ताकि पाइपलाइन टूटने की स्थिति में इसे तत्काल ठीक किया जा सके। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद सोमवार को अभियंताओं की टीम ने एक बार फिर विरासत गलियारा में हो रहे कार्यों को देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...