गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। विरासत गलियारा निर्माण से प्रभावित दुकानदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश विरासत गलियारा में शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर एसडीएम सदर की अगुवाई में गठित टीम पाण्डेय हाता में नजूल की जमीन की पड़ताल कर रही है। जल्द ही जमीन चिन्हित कर नगर निगम को निर्माण के लिए सौंप दी जाएगी। मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक विरासत गलियारा के प्रभावित दुकानदारों को इन शार्पिंग कॉम्पलेक्स में प्राथमिकता मिलेगी। विरासत गलियारा के निर्माण कार्य का जाएजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल ही नगर निगम को इसके लिए निर्देशित किया था। लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के कारण यह योजना गति नहीं पकड़ सकी। हालांकि शहीद बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्क...