औरैया, फरवरी 5 -- अजीतमल, संवाददाता। सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बृहस्पतिवार को संतोषी माता मंदिर, फफूंद रोड, बाबरपुर सब्जी मंडी में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के साथ हुई। बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, धर्मानुरागी और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। मुख्य वक्ता मिथलेश नारायण ने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार होता है। उन्होंने बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने, युवाओं को अनुशासन और सेवा से जोड़ने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और...