उरई, फरवरी 8 -- कालपी। राधे गार्डन में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में सैकड़ों नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवताचार्य श्री राम श्याम जी महाराज ने की। संचालन सुबोध द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि ओमनारायण (विभाग सह संघ चालक) रहे। मुख्य वक्ता आशुतोष नागाइच ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहाकि किसी भी समाज की मजबूती उसके संस्कारों, परंपराओं और आपसी सहयोग में है। युवाओं से आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उपस्थित लोगों ने वक्ताओं के विचारों का समर्थन करते हुए कई बार तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंच पर महापुरुषों एवं धार्मिक प्रतीकों के चित्र लगाए गए थे। तिरंगा रंगों के गुब्बारों एवं पुष्प सज्जा से सभागार को विशेष रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.