बिजनौर, फरवरी 8 -- किसान इंटर कालेज के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सामाजिक समरसता विभाग के प्रांत सह प्रमुख महावीर सिंह ने हिन्दू समाज के एकता पर जोर दिया। रविवार को उन्होंने कहा कि हम सब यहाँ किसी एक व्यक्ति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि उस सनातन संस्कृति के लिए एकत्र हुए हैं, जिसने "वसुधैव कुटुम्बकम्" का संदेश पूरी दुनिया को दिया। हिंदू होना किसी धर्म की सीमाओं में बंधना नहीं है-हिंदू होना एक जीवन-पद्धति है, जिसमें सत्य है, करुणा है, सहनशीलता है और राष्ट्र के लिए समर्पण है। हमारी सभ्यता हजारों वर्षों पुरानी है, लेकिन हमारे विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। जहाँ दुनिया संघर्ष की बात करती है, वहाँ हमारा धर्म समाधान की बात करता है। जहाँ दुनिया विभाजन चाहती है, वहां...