बदायूं, फरवरी 9 -- बिनावर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सकल हिंदू समाज समिति के तत्वावधान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन शिव मंदिर परिसर में धूमधाम से आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम के जयकारो की गूंज से पूरा पंडाल गूंज उठा। सम्मलेन की शुरुआत मुख्य अतिथि बाबा बालक नाथ एवं सत्यप्रकाश ने करायी। बाल कलाकारों ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना की। बाबा बालक नाथ ने हिन्दुत्व पर बल दिया। उन्होंने वर्तमान में संस्कृति के समक्ष मौजूद चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने सत्यप्रकाश आरएसएस प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, भरत जिला प्रचारक, स्वामी रवि, डॉ. प्रीति सक्सेना, कार्यक्रम अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सुरेश प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, खंड प्रचारक कपिल, देश दीपक सिंह नगर कार्यवाह, सनी ठाकुर, शिवकुमार, संजीव गुप्त...