मेरठ, फरवरी 7 -- जानीखुर्द। गांव पेपला स्थित वीएस फार्म हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर महाराज रहे। कर्मवीर महाराज ने हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू अगर एकजुट होगा तो किसी की हिन्दुओं की तरह तिरछी नजर करने हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली इतिहास व्याखान किया। इसदौरान मौके पर विधायक जितेंद्र सतवाई, दिग्विजय सिंह, रवि भारत चिकारा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...