बुलंदशहर, फरवरी 3 -- नगर में दस फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन होगा। इसी के परिपेक्ष में बीती शाम कस्बे में जागरूकता कीर्तन फेरी निकाली गई। जागरूकता कीर्तन फेरी में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कीर्तन फेरी में शामिल लोग हिंदू जागो जैसे नारे लगा रहे थे। कीर्तन फेरी नगर के हिंदू बहुमूल्य क्षेत्र से होकर कॉलोनी व बस्तियों में पहुंची। आयोजन समिति के अध्यक्ष पारित चौधरी,सचिव डॉक्टर संचय अग्रवाल व कोषाध्यक्ष वैभव कौशिक आनंद ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के तहत 10 फरवरी को रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज के लोगों को जागरूक और एकत्रित करना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पूज्य संत जगजीत सिंह शास्त्री (अध्यक्ष, निर्मल संतपुरा आश्रम, कनखल हरिद्वार) और पूज्य संत विक्रमजीत सिंह (भजनगढ़ गु...