चतरा, सितम्बर 1 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भद्रकाली मंदिर परिसर में 21 सितम्बर को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से हजारों की संख्या में शिव शिष्य के आने की संभावना है। शिव शिष्य अखिलेश प्रसाद ने बताया कि यह आयोजन महालया के पावन अवसर पर किया जाता है, जो प्रत्येक वर्ष मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम शिव शिष्य साहब हरिंद्रानंद प्रत्येक महालया में माता भद्रकाली आते थे और कार्यक्रम का आयोजन होता था। उनके शरीर त्याग के बाद भी शिव शिष्य जुटकर विराट शिव महोत्सव का आयोजन कर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति के भीतर शिव तत्व को स्थापित करना है। शिव शिष्य अखिलेश ने कहा कि आज समाज विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐ...