मोतिहारी, फरवरी 9 -- चकिया, एक संवाददाता। कल्याणपुर के कैथवलिया जानकीपुर स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में सहस्त्रलिंगम शिवलिंग स्थापित होने के बाद से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग कैथवलिया पहुंच रहे हैं। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मध्यप्रदेश से एक श्रद्धालु अरुण सिंधिया अपने वृद्ध माता पिता, पत्नी व बच्चों के साथ लंबा सफर तय करके सहस्त्रलिंगम शिवलिंग का दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के लिए आए हुए हैं। ऐसे कई श्रद्धालु हैं जो प्रतिदिन काफी दूर दूर से सफर तय कर भव्य सहस्त्रलिंगम शिवलिंग का दर्शन करने आ रहे हैं। इनमें भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार प्रेम, श्रद्धा और भक्ति का भाव देखते ही बन रहा है। सैकड़ों की संख्या में सज गई है दुकानें : शिवलिंग स्थापित होने के बाद से मंदिर ...