किशनगंज, मार्च 7 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के पुरणदाहा पंचायत अंतर्गत अंधासुर शिव मंदिर परिसर में 03 मार्च से 09 मार्च तक हो रहे श्री श्री 1008 विराट महाविष्णु यज्ञ में श्रद्वालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। अंधासुर में आयोजित श्री श्री 1008 विराट महाविष्णु यज्ञ में वृंदावन से आए पुरोहित पंडित आचार्य शिवानंद तिवारी सह पुरोहित बासुकीनाथ तिवारी व योग्य शुक्ला के द्वारा विधिवत रूप से यज्ञ किया जा रहा है। वही अखंड हरिनाम संकिर्तन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित अररिया,पूर्णिया, नेपाल व बंगाल को कई भजन मंडली शामिल हुई। अखंड हरिनाम संकिर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बृज मोहन मंडल ने बताया यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग यज्ञ स्थल पर स्थपित विभिन्न देवी देवताओं की प्र...