नई दिल्ली, मार्च 19 -- विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को विदेशी दौरे पर परिवार को साथ ले जाने के नियम को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा झटका दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड विदेशी दौरे पर फैमिली को ले जाने के अपने वर्तमान दिशानिर्देशों को नहीं बदल रहा है। हाल ही में विराट कोहली ने विदेश दौरे में परिवार को साथ रखने का समर्थन किया था, जिसके अगले दिन कई रिपोर्ट सामने आईं थी, जिसमें दावा किया गया था कि शायद बीसीसीआई फैमिली वाले नियम में ढील देने का मन बना सकता है। देवजीत सैकिया ने क्रिकबज से कहा, ''इस समय वर्तमान नीति बरकरार रहेगी, क्योंकि यह राष्ट्र और हमारी संस्था, बीसीसीआई दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई मानता है कि इस मामले में कुछ नाराजगी या अलग -अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.