नई दिल्ली, मई 12 -- दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब विराट कोहली ने भी आधिकारिक तौर पर रेड बॉल क्रिकेट से अपने संन्यास की पुष्टि कर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने टेस्ट रिटायरमेंट की जानकारी दी। बता दें कि विराट और रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी साथ में रिटायरमेंट लिया था। विराट ने अपने इंस्टा पर लिखा है- 269 signing off। 269 उनका टेस्ट कैप का नंबर है। वे इंग्लैंड दौरे पर अब नहीं जाएंगे। अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.