नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। विराट कोहली ने लगातार दो मैचों में शतक ठोका और तीसरे मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार पारी खेली और तीन छक्के, 6 चौके की मदद से 45 गेंद में 65 रन की पारी खेली। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक वनडे सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न केवल रनों का अंबार लगाया, बल्कि छक्के मारने के मामले में भी अपने करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कोहली ने कुल 12 छक्के जड़े, जो किसी भी वनडे सीरीज या टूर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.