नई दिल्ली, जनवरी 16 -- ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को टी20 शतकों के मामले में पछाड़ दिया है। बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स की तरफ से खेलते हुए वॉर्नर ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ सिर्फ 65 गेंदों में 110 रन की जबरदस्त पारी खेली। विकेटों की पतझड़ के बीच उन्होंने न सिर्फ एक छोर संभाले रखा बल्कि रनों की रफ्तार भी बढ़ाते रहे। उनकी इस पारी की बदौलत थंडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। टी20 क्रिकेट में डेविड वॉर्नर का ये 10वां शतक था। इस तरह उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में किंग कोहली को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टी20 में सबसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.