नई दिल्ली, जनवरी 9 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आगामी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में खेलते हैं। टी20 और टेस्ट से वह संन्यास ले चुके हैं। विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर काफी चर्चा हुई थी और कईयों का मानना था कि कोहली की फिटनेस को देखते हुए उन्हें खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बने रहना चाहिए था। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर अपनी बात रखी थी और अब रॉबिन उथप्पा ने भी उनको टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले पर विचार करने की सलाह दी है। उथप्पा का मानना है कि कोहली की आंखों में अभी भी वही पुरानी भूख और जुनून दिख रहा है, जो उन्हें टेस्ट क्रिकेट का बादशाह बनाता था। विराट कोहली ने मई 2025 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के ...