नई दिल्ली, जनवरी 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (11 जनवरी) से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। आगामी सीरीज के लिए दोनों टीमें वडोदरा पहुंच गईं है और भारतीय टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारत के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहेंगी। इस सीरीज के दौरान विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट कोहली शानदार फॉर्म में है और अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दो शतक भी लगाए थे। पिछले महीने विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया था और दो मैच में 131 और 77 रन की पारी खेली थी भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है। भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ...