नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में जमकर बल्ला बोला। उन्होंने रांची में 120 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और सात सिक्स हैं। यह उनका वनडे में 52वां शतक था। वह एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन चुके हैं। कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 30 जबकि टी20 इंटनेशनल क्रिकेट में एक सेंचुरी जमाई। वह टेस्ट और T20I से रिटायर हो गए हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि कोहली ने हफ्ते के किस दिन कितनी सेंचुरी लगाईं? यह रिकॉर्ड हैरान करने वाला है।कोहली का हफ्ते का पसंदीदा दिन कौन सा है? कोहली का सेंचुरी जड़ने के लिए हफ्ते का सबसे पसंदीदा दिन रविवार है। उन्होंने इस दिन सबसे ज्यादा 25 शतक ठोके हैं। 37 वर्षीय स्टार क्रिकेटर न...