अररिया, मार्च 25 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर में नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश के महिला उद्यम विकास समिति के बैनर तले तीन दिवसीय ढाका महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव में 26 स्टाल लगाकर ढाका कपड़ा का प्रदर्शनी लगाया गया था। महोत्सव में फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश का अध्यक्ष राजेंद्र राउत, आयोजक समिति का अध्यक्ष सरू कार्की के अनुसार नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में महिला केंद्रित व्यवसाई को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के रूप में बाजारीकरण करने में महोत्सव सफल रहा। उन्होंने महोत्सव में सहयोग देने वाले सभी के प्रति आभार जताया। बता दें कि नेपाल में ढाका कपड़ा को लोग खूब पसंद करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.