कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एयरफोर्स के लिए पैराशूट बनाने वाली कानपुर कैंट स्थित ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री को वियतनाम एयरफोर्स के लिए ब्रेक पैराशूट और पायलट पैराशूट का ऑर्डर मिला है। ओपीएफ एक साल के भीतर सुखोई-30 फाइटर जेट के ब्रेक पैराशूट और पायलट पैराशूट बनाकर भेजेगी। वियतनाम की सरकार से रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली कानपुर स्थित डीपीएसयू ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) को 30 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिले हैं। यह वियतनाम से मिला दूसरा ऑर्डर है, इसके पहले भी ओपीएफ के पैराशूट वियतनाम एयरफोर्स इस्तेमाल कर रही है। यह निर्यात ऑर्डर भारतीय रक्षा उत्पादों की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और कड़े अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप मिशन-क्रिटिकल एयरोस्पेस सिस्टम के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति में जीआईएल की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.