कुशीनगर, अप्रैल 20 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध की महापरिनिर्वाण भूमि कुशीनगर में शनिवार को वियतनामी पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। इससे प्रमुख बौद्ध दर्शनीय स्थलों पर चहल-पहल बढ़ी और रौनक बनी रही। उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में स्वर्ण आभायुक्त बुद्ध की भव्य लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा अर्चना किया। पर्यटन विभाग की तरफ से कुशीनगर में प्रत्येक साल पर्यटन सत्र 27 सितंबर से आरंभ होकर 31 मार्च को समाप्त हो जाता है। इस सत्र में नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में श्रीलंका, म्यांमार, मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल, इंडोनेशिया, तिब्बत, कोरिया, वियतनाम सहित अन्य बौद्ध देशों के भिक्षुओं के साथ पर्यटकों की आवक अधिक रहती है। पर्यटन सत्र समाप्त होने के बावजूद पर्यटकों की आवक बनी हुई है। शनिवार की शाम चार बजे करीब 200 वियतनामी पर्यटकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.