बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- विमेंस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरबीघा की 6 छात्राओं का चयन बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता भारत सरकार के खेलो इंडियन के तहत अस्मिता विमेंस ताइक्वांडो लीग में बरबीघा के संत मैरिस स्कूल की छह छात्राओं का चयन किया गया है। दस अगस्त को स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया कॉप्लेक्स, पटना में प्रतियोगिता होगी। चयनित छात्राओं में सब जूनियर वर्ग 32 किलोग्राम में स्वीटी कुमारी व परी रानी, 41 किलोग्राम में साक्षी कुमारी, 44 किलोग्राम में पीहू कुमारी , 52 किलोग्राम में सुबूही शर्मा तथा 46 किलोग्राम में ऋषिका कश्यप शामिल हैं। संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने कोच राज साक्षी कसक एवं सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.