कौशाम्बी, जून 12 -- गुजरात विमान हादसे में लगभग 242 लोगों की मौत से भारत सहित पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई। विमान में फंसे यात्रियों को ज़ब तक कोई मदद मिल पाती सभी की जलकर एवं दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की आत्म शांति के लिए गुरुवार शाम राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कुबरी गंगा घाट पर मां गंगा से प्राथना किया। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश होने से उसमें सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित लगभग 242 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यात्रियों को लेकर विमान लंदन जा रहा था। विमान में भारतीय मूल के लगभग 170 लोग सफर कर रहे थे। इस दुखद घटना से भारत सहित विश्व के सभी देशों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। हादसे में मौत के मुंह में समाये लोगों की आत्मशांति के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल कड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.