नई दिल्ली, जून 25 -- गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में उसमें सवार यात्रियों के साथ ही कुल 275 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में बीजे मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे वे स्टूडेंट्स भी मारे गए, जो उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद थे और वहां गिरे विमान की चपेट में आ गए थे। इस हादसे के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कारोबारी और समाजसेवी डॉ. शमशीर वायालिल ने हादसे में जान गंवाने वाले ऐसे ही मेडिकल छात्रों के परिजनों की आर्थिक मदद करने की घोषणा करते हुए उनके बीच 6 करोड़ रुपए की मदद बांटने का ऐलान किया था। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने अपना वादा निभाया और अहमदाबाद आकर मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के चेक सौंपे। यूएई बेस्ड हेल्थकेयर कारोबारी डॉ. शमशीर वायालिल ने घोषणा की थी कि वह उन MBBS छात्रों के परिवार की मदद करेंगे, जिनकी लंदन जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.