नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता एक महीने के अंदर दूसरे विमान हादसे होने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सोमवार शाम रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का एयर एम्बुलेंस विमान झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले बीते महीने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की चार्टर्ड प्लेन हादसे में मौत हो गई थी। इस तरह से 1 महीने के अंदर यह दूसरा चार्टर्ड प्लेन हादसा है। दो हादसों के बाद देश में विमानन सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में छोटे विमानों और चार्टर/एयर एम्बुलेंस सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और ऑपरेशन मानकों की समीक्षा की मांग की गई। डीजीसीआई द्वारा पहले से ही गहन जांच भी कराई जा रही हैl उधर,विशेषज्ञों का कहना है कि एयर एम्बुलेंस...