गढ़वा, जून 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा में प्लेन और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर आयोजित शोक सभा में पूर्व मंत्री भी उपस्थित थे। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह हादसा न केवल पीड़ित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि विमान और हेलिकॉप्टर सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटे। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि हर एक जान अनमोल होती है। सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.