रांची, फरवरी 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी से आवाजाही करने वाले विमानों का शिड्यूल जारी होने वाला है। लेकिन इसमें भी देवघर-रांची से सीधी उड़ान मिलने की उम्मीद कम है। रांची एयरपोर्ट से विमानों का संचालन कर रही एयर लाइंस कंपनियों के अनुसार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के तहत रांची-देवघर के बीच उड़ानें शुरू हुई थीं, लेकिन कम किराए पर भी यात्रियों की संख्या नहीं होने से यह सेवा बंद है। हर एक दिन बाद दोनों शहरों के बीच उड़ानों में यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत से भी नीचे रही। रांची से 31 जनवरी को रांची में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक मे रांची से रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने पर चर्चा हुई। कमेटी अध्यक्ष संजय सेठ ने रांची से वाराणसी, अयोध्या, जयपुर और नार्थ ईस्ट को रांची से जोड़ने पर बल देने पर चर्चा की थी। इन शहरों के बीच रांची की सीधी और नयी कन...