रांची, जुलाई 3 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को अस्पताल जाकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने डॉक्टरों की टीम को स्पष्ट निर्देश दिया कि उनके इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने उनकी पत्नी और परिजनों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि अब उनकी स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों की राय में फिलहाल ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं है। झारखंड सरकार का पूरा स्वास्थ्य विभाग उनके साथ खड़ा है। हर जरूरत का ख्याल रखा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि वह खुद उनके उपचार का निजी रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ी तो देश-विदेश के सर्वश्रेष्ठ न्यूरो सर्जन से उनका इलाज करवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.