बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विमल सिंह व महासचिव पद पर राजेश विजयी रहे। मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ का गहमागहमी के बीच मतदान व मतगणना शुरू हुई। देर रात आए परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। विमल 101 वोट से विजयी रहे। उन्हें कुल 463 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी धनराज सिंह 362 रन को पराजित किया। महासचिव पद पर राजेश कुमार त्रिपाठी को 691 मत मिले और वह विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी शिवदयाल प्रजापति को पराजित किया। शिवदयाल को 616 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में शिव विलास सोनी विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भूपेन्द्र शुक्ला को बड़े अंतर से पराजित किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद में निखिल सक्सेना 596 मत हासिल कर विजयी रहे। उन्होंने प्रतिद्वंदी दिनेश क...