लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सचिवालय सेवा से रिटायर्ड हुए विमलेश श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सनातन संघ का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित संगठन के मुख्यालय में आयोजित बैठक में विमलेश श्रीवास्तव को संघ का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने का निर्णय किया गया। राष्ट्रीय सनातन संघ के मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे एवं अन्य पदाधिकारी ने विमलेश श्रीवास्तव को इस आशय के साथ जिम्मेदारी सौंपी है कि वह आगे आने वाले समय में राजधानी में आयोजित होने वाले धर्मांतरण के संबंध में जनता को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों में प्रमुखता से योगदान देंगे। दिनेश खरे ने बताया कि 21 सितंबर से पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के विरुद्ध अलख जगाने का काम राष्ट्रीय सनातन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.