हरदोई, फरवरी 7 -- शाहाबाद। तहसील शाहाबाद में शनिवार को हुए बार एसोसिएशन चुनाव में विमलेश सिंह लोधी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर बलराम दीक्षित को जीत मिली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिन्द्र कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष पद पर हसनैन वारसी निर्वाचित घोषित किए गए। एल्डर कमेटी की देखरेख में चल रहे चुनाव में शनिवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर विमलेश सिंह लोधी को 98 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश कुमार को 11 मतों से पराजित किया, जिन्हें 87 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिन्द्र कुमार मिश्रा को 83 मत प्राप्त हुए और वे 12 मतों से विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी खुरशीद अली खान को 71 मत मिले। महामंत्री पद पर बलराम दीक्षित को 96 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अनिल कुमार शुक्ला को 7 मतों से हराया, ...