अमरोहा, अगस्त 17 -- पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मचारी विमलेश कुमारी ने अपने तैनाती गांव जोया ब्लाक के अटेरना में घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण कर गांव को स्वच्छ बनाया। गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर संयुक्त प्रयासों से कामयाबी हासिल की। विमलेश के प्रयासों से अटेरना गांव क्षेत्र में स्वच्छता की मिसाल बना है। जहां गांव में छोटे-बड़े सभी विमलेश की तारीफ करते नहीं थकते हैं। स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम के तहत सफाई कर्मी के काम के प्रति समर्पण को लेकर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप व डीएम निधि गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया, सीडीओ अश्विन कुमार मिश्रा समेत अफसरों ने भी कर्मचारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही अन्य कर्मचारियों से भी विमलेश से प्रेरणा लेने की अपील की।...