लखनऊ, जनवरी 14 -- विभूति खंड स्थित सिनेपोलिस मॉल के अंडरपास के पास निष्प्रयोज्य चीजों का इस्तेमाल कर छोटा पार्क बनाया गया है। अण्डर पास की रंगाई पुताई भी हुई। वर्षों से यहां कूड़ा डंपिंग होता था। बुधवार को इस पार्क का लोकार्पण क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने किया। नगर निगम की इस पहल के तहत सबसे पहले कूड़ा हटाकर स्थल को पूरी तरह साफ कराया गया। लंबे समय से जमा कचरे के कारण यह स्थान न सिर्फ बदबू और गंदगी का कारण बन रहा था, बल्कि आसपास के लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर रहा था। सफाई के बाद यहां वेस्ट-टू-वंडर की तर्ज पर बेकार पड़ी वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां और बैठने की व्यवस्था विकसित की गई। पार्क में पुराने टायर, निर्माण सामग्री के अवशेष और अनुपयोगी सामान का रचनात्मक इस्तेमाल किया गया है। साथ ही हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण भी किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.