समस्तीपुर, मार्च 25 -- विभूतिपुर। बिहार दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में विभूतिपुर के 11 किसानों को पुरस्कृत किया गया। बता दें कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च एवं 23 मार्च को संयुक्त कृषि भवन बाजार समिति समस्तीपुर के प्रांगण में जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें विभूतिपुर के 15 कृषकों ने प्रदर्शनी में भाग लिया था। जिसमें महथी दक्षिण के शशिकांत कुमार को पत्ता गोभी में प्रथम पुरस्कार, शांति देवी को बैगन में प्रथम पुरस्कार, हेमंत कुमार को सफेद आलू में तृतीय पुरस्कार, प्रिंस प्रभाकर को पपीता में प्रथम पुरस्कार, अर्जुन कुमार को नींबू में द्वितीय पुरस्कार, कापन निवासी दिनेश कुमार राम को केला में तृतीय पुरस्कार, बेलसंडीतारा निवासी सुनैना कुमारी को करेला में प्रथम पुरस्कार, खास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.