लखनऊ, फरवरी 4 -- विभूति खण्ड में रोहतास प्रेसिडेंशियल अपार्टमेंट की पार्किंग में अवैध रूप से बनाये गये रेस्टोरेंट को एलडीए ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा चिनहट के उत्तरधौना में स्प्रिंग गार्डेन फेज-2 में स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य कराने में बाधक अवैध निर्माण अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि विभूतिखण्ड में भूखण्ड संख्या-4/4 में बने रोहतास प्रेसिडेंशियल अपार्टमेंट के सेटबैक व ओपन पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से पंजाबी ढाबा (साईं ढाबा) व लिटिल शेफ रेस्टोरेंट निर्मित किया गया था। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किये गये उक्त दोनों निर्माण कार्यों को अभियान चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा चिनहट के उत्तरधौना में स्प्रिंग गार्डेन फेज-2 के लिए प्राधिकरण द्वारा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.