नवादा, दिसम्बर 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में किसानों को कृषक हित में चलाई जा रही योजनाओं एवं लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कृषि प्रक्षेत्र (शोभिया), नवादा के प्रागण में आत्मा, नवादा द्वारा आयोजित दो किसान मेला सह प्रदर्शनी के दूसरे व अन्तिम दिन कृषि एवं सम्बद्ध विभाग के पदाधिकारियों ने परिभ्रमण में आये किसानों का मार्गदर्शन किया। इसके अतिरिक्त प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, रोह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं फार्मर रजिस्ट्री एवं विभागीय की अन्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने मेला में उपस्थित कृषि कर्मियों को योजनाओं का लाम किसानों तक पहुंचाने का निदेश दिया। साथ ही मेला में आये...