मेरठ, जून 28 -- शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भीम आर्मी ने सफाई कर्मचारियों का ठेका समाप्त करने, गरीब मजदूरों का निजीकरण समाप्त करने और सरधना के धंजू में वाल्मीकि समाज के लिए श्मशान के निर्माण की मांग की है। प्रदर्शन को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क में एकत्रित हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने कमिश्नरी देने को कहा। कार्यकर्ता कलक्ट्रेट जाने की बात पर अड़ गए। इसके बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंच गए। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने ज्ञापन देकर सरकार से मांग की कि नगर निगम में 2415 अस्थाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त कर संविदा बहाल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.