मेरठ, जनवरी 23 -- सरधना। गुरुवार को भाकियू चढूनी गुट ने तहसील क्षेत्र में बेसहारा पशुओं, जर्जर सड़कों, कच्ची नहरों और गंदगी की समस्या को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों को एक ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। जल्द समाधान न होने पर अंदोलन कर चेतावनी दी। तहसील अध्यक्ष सरधना राहुल त्यागी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन में बतया कि तहसील क्षेत्र में लगभग 30 प्रतिशत कृषि भूमि पर बेसहारा पशुओं का कब्जा है, जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। इसके अलावा तहसील के अधिकांश गांवों में सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिठलोकर, छुर, धनौरा आदि गांवों में तालाबों की सफाई न होने से गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द इन समस्या...