दुमका, दिसम्बर 8 -- दुमका। प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ जिला दुमका की बैठक जिला अध्यक्ष निर्मला किस्कू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास, प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि पोषण सखी को सम्मान काम समान वेतन मिलना चाहिए जो नहीं मिल रहा है। दुख का विषय में राज्य के मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि समान काम समान वेतन दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि पुर्नबहाली के समय मुख्यमंत्री एक घोषणा किए थे। पोषण सखी कोRs.5 हजार प्रति महीना मानेदय दिया जाएगा, जो नहीं मिल रहा है। पहचान के रूप में ड्रेस कोड भी नहीं है। बैठक में मिसिलता मुर्मू, पुतुल हेम्ब्रम, कंचन हांस...