बुलंदशहर, जनवरी 13 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर पालिका परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश संगठन मंत्री संदीप भाटी में बताया कि नगर पालिका मूलभूत समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे आम जनता का जीना दुश्वार हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश नाले चोक पड़े हैं और उनकी सफाई केवल कागजों या 'ऊपरी तौर' पर हो रही है। सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं और कई रास्ते अभी भी कच्चे हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। नगरपालिका द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर कचरा फेंका जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी, दमा और खांसी जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.