चाईबासा, जुलाई 5 -- गुवा। झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय मे शुक्रवार देर शाम एक विशेष बैठक मजदूरों एवं बेरोजगारों तथा ग्रामीणों के साथ की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो पार्टी पश्चिमी सिंहभूम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन शामिल हुई। साथ ही झामुमो के जिला कमेटी सदस्य रिमू बहादुर, मोहम्मद तबारक,नोवामुंड़ी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम भी शामिल हुए। बैठक में गुवा बाजार में विस्थापितों को न्याय दिलाने पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी बैठक में कहा गया कि विस्थापितों का सेल प्रबंधन द्वारा नए सिरे से सर्वे करया जाए ताकि जो सही में विस्थापित हो रहे हैं उनका घर सेल प्रबंधन द्वारा दी जाए। साथ ही सेल में बहाली में स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए इस पर चर्चा की गई। तथा खदान क्षेत्र में सुरक्षित क...