पलामू, मार्च 14 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पूरा पलामू होलीमय हो गया है। गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने होली मिलन समारोह कर खुशियां बांटी। साथ आम लोगों ने पारंपरिक रूप से होली खेलने, नशापान से दूरी बनाने आदि की अपील की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पलामू ईकाई ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। लोगों को आपसी कटुता भूलकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। बेलास प्रसाद, लाल बहादुर सिन्हा, रविशंकर कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, कंचन श्रीवास्तव, संजय राज आदि कार्यक्रम में सक्रिय रहे। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू ) ने जनता शिवरात्रि कॉलेज के प्रांगण में होली मिलन समारोह किया। इसके पूर्व...