गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी एक बार फिर देश की ग्रामीण परंपराओं, लोक कलाओं और महिला उद्यमिता के रंगों से सराबोर होने जा रही है। मंगलवार से सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क मैदान में सरस आजीविका मेला-2026 शुरू हो गया। मेले में इस बार विभिन्न राज्यों के 450 स्टॉल लगाए गए हैं। 26 फरवरी तक चलने वाले मेले में मिनी भारत की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। मेले में 28 राज्यों से 900 से अधिक महिला उद्यमी भाग ले रही हैं, जो विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। मेले में उत्तर में कश्मीर के पश्मीना से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु के सिल्क तक और पश्चिम में राजस्थान की कढ़ाई से लेकर पूर्व में असम के बांस शिल्प तक, सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। इन दीदियों द्वारा बनाए गए प्रिमियम उत्पाद को अब ई-सरस ऐप से भी खरीदा जा सकता है। सोमवार को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.