धनबाद, मार्च 27 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सेवानिवृत्त कोयला कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मुद्दों को लेकर बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक मुरलीकृष्ण रमैया से मिला। कई मुद्दों पर वार्ता की। बताया कि दस सूत्री मांगों पर प्रबंधन ने सहमति दी है। मौके पर कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनमें कंपनी अस्पताल व पैनल अस्पताल में चिकित्सा कराने पर सीएमएस को सूचना देने के प्रावधान तथा आठ लाख रुपए की राशि समाप्त होने पर पुनः सीपीआरएमएस का सदस्य बनाने पर कहा गया कि इसपर कोल इंडिया से बात करेंगे। जिन मुद्दों पर सहमति बनी उनमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पहचान-पत्र पर कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था पर अन्य अनुषंगी कंपनियों के अनुरूप व्यवस्था बहाल करने, मेडिकल बिल का भुगतान निर्धारित समय सीमा पर करने के लिए प्रबंधन की ओर से जल्द कंपनी स्तरीय एसओपी बनाने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.