सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- शिवहर। जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में विभिन्न मामलों में 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले में 5 दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न कांडों के 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें मध्य निषेध से संबंधित मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वही 24.3 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इसके अलावा 74 जमानतीय वारंटो का निष्पादन किया गया। जबकि 58 गैर जमानती वारंटो का निष्पादन किया गया। इसके अलावा कोर्ट द्वारा निर्गत 8 कुर्की जब्ती से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 128 वाहन चालकों को 1 लाख 94 हजार 500 फाईन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...