मधुबनी, फरवरी 20 -- मधुबनी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बुधवार को 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट मामलों में दो व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई मारपीट एवं अन्य मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराबबंदी कानून के उल्लंघन में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। 454 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट वारंट के आठ मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहन चालकों से 34 हजार रुपए से अधिक का ई-चालान काटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...