सहारनपुर, नवम्बर 29 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा करने की मांग की। शनिवार को जिलाध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकालकर सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालक जिला मंत्री सतीश गर्ग ने किया। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी ने कहा कि एक जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों, शिक्षक एवं पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की विचार परिधि से बाहर किए जाने पर देश के करोड़ों पेंशनर्स में अंसतोष का भाव उत्पन्न हो गया है, जबकि सातवें वेतन आयोग के क्लॉज में पुराने पेंशनर की पेंशन और भत्तों पर विचार करने का प्राविधान था, लेकिन आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में सरकार ने इसे हटा दिया है, जिससे पेंशनर्स में असंतोष बढ़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.