गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। पेंशनर्स एसोसिएशन गोपालगंज के जिला मंत्री रामायण सिंह व जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल होगी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ , अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन और विभिन्न जन संगठनों ने आह्वान पर उक्त आंदोलन होगा। जिसमें पुरानी पेंशन लागू करने, एनपीएस व यूपीएस को वापस लेने, बकाया 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान व अतिरिक्त पेंशन भुगतान करने आदि मांगों को लेकर आवाज उठायी जाएगी। मौके पर उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, शिवनारायण बारी, राजेन्द्र प्रसाद श्रभ्वास्तव, विरेन्द्र राय, राजमंगल सिंह, रामजीत राय व चंद्रकेतु सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.