औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर औरंगाबाद जिले के बैंक पदाधिकारी हड़ताल पर रहे। गुरुवार को बैंक पदाधिकारियों ने औरंगाबाद पीएनबी मंडल कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसका नेतृत्व मंडल सचिव अखिलेश कुमार एवं अध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने किया। हड़ताल को संबोधित करते हुए अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को हड़ताल की जा रही है। विभिन्न मांगों को लेकर यह हड़ताल हो रही है। यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल है जो बैंक प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ है। कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हो रही हैं। सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने, चिकित्सा सहायता का भुगतान वर्तमान मूल वेतन से जोड़ने, आवासीय रखरखाव खर्च, घोषणा के आधार पर देने, शाखा में अधिकारियों के अवैध कारावास का विरोध हो रहा है। इसके अलावा हाल ही में जारी...